क्षणFiX आपके सर्वर पर चलता है और आपके सिस्टम को हर हाल में चालू रखने की कोशिश करता है। बग पैदा होते ही पकड़ता है, जो सुरक्षित रूप से ठीक हो सकता है उसे तुरंत ठीक करता है, और बाक़ी के बारे में साफ़ बताता है कि समस्या क्या है और उसे ठीक करना किसकी ज़िम्मेदारी है।
A first-aid kit, not the hospital. It keeps your system running, fixes what can be fixed safely, and says plainly who owns the rest.
श्रेणी 1 · We handle
हम सँभालते हैं
ये बग इंजन अपने आप ठीक करता है। हर बदलाव से पहले backup लेता है, बाद में 3 बार जाँचता है, और बात न बने तो सब पहले जैसा कर देता है।
सर्विस या कंटेनर गिरा या अटकासिर्फ़ वही हिस्सा restart होता है, बाक़ी सब चलता रहता है
कॉन्फ़िग से छेड़छाड़ या फ़ाइल डिलीटअच्छी कॉपी लगभग 2 ms में वापस लग जाती है, इसलिए सर्विस बिगड़ी फ़ाइल पढ़ ही नहीं पाती (200 में से 200 बार, जाँचा हुआ)
गलत रिलीज़ या कॉन्फ़िग से crashपिछली अच्छी फ़ाइलें वापस; एक कमांड से undo भी
डिस्क भर गईसिर्फ़ वही temp folders साफ़ होते हैं जो आपने बताए हैं
Memory leak, deadlock, queue या job अटका, cache, सीमाएँrestart करके चालू, और साथ में यह जानकारी कि असली कारण किसका है
श्रेणी 2 · Help category
मदद की श्रेणी
जहाँ बग का कारण आपके ऐप या software का अपना code है, वहाँ हम फ़र्स्ट-एड देते हैं ताकि आपका काम न रुके, और आपके डेवलपर का काम आसान करते हैं।
काम चलता रखनाrestart करके या पिछले अच्छे version पर लौटाकर सिस्टम चालू रखते हैं
तुरंत alertसबूत के साथ admin को ख़बर, और कदम-दर-कदम योजना
डेवलपर रिपोर्टक्या दिखा, कब से, क्या बदला, इंजन ने क्या किया, क्या जाँचना है। इससे आपका डेवलपर घंटों की जगह मिनटों में काम शुरू कर सकता है
हर महीने का हिसाबकितने बग अपने आप ठीक हुए, कितनों को फ़र्स्ट-एड दिया, कितने डेवलपर को भेजे गए
श्रेणी 3 · Outside our scope
हमारे दायरे से बाहर
इन क्षेत्रों को छूना हमारी कंपनी के दायरे में नहीं है। इनके लिए कृपया इनके ज़िम्मेदार से संपर्क करें। हमारा इंजन इन पर भी alert और डेवलपर रिपोर्ट देता है।
ऐप या software के अपने code और business logic की गलतीcode बदलना उस software के निर्माता की ज़िम्मेदारी और अधिकार है
ऐप या software का developer / vendor
डेटाबेस का डेटा (orders, payments, ग्राहकों की जानकारी)पुरानी कॉपी से डेटा बदलने पर नए लेन-देन मिट सकते हैं; सुधार डेटा के मालिक की जाँच से ही हो
आपके DBA और developer
ख़राब hardware (disk, memory, power)hardware को software से ठीक नहीं किया जा सकता
hardware vendor / data centre
बाहरी सेवाएँ (payment gateway, SMS, internet, cloud API)ये किसी और की प्रणाली हैं
उस सेवा का मालिक
सुरक्षा घटना (hacking का शक)सबूत सुरक्षित रखना ज़रूरी है, इसलिए कुछ restart या delete नहीं किया जाता
आपकी security team
शुरू से ख़राब या निर्माता द्वारा बंद किया गया softwareयह उत्पाद उस software की कमी पूरी करने के लिए नहीं बना है
software का vendor
Payment से जुड़े फ़िक्स डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहते हैं। ये सिर्फ़ ग्राहक की लिखित अनुमति, company unlock और हर फ़िक्स पर जोखिम स्वीकृति के बाद ही चलते हैं।
Install के समय ही पता चल जाता है
लगाते ही इंजन आपका सिस्टम पढ़ता है और बताता है कि यहाँ कौन सा हिस्सा अपने आप ठीक होगा, कौन सा एक टैप के बाद, कौन सा सिर्फ़ alert पाएगा, और क्या दायरे से बाहर है। यह रिपोर्ट ऐप में भी दिखती है। एक असली scan का हिस्सा:
| Fixes by itself | Fixes after one tap | Alert and plan only |
| 1 | 1 | 1 |
docker:shop-web-1 · fixes by itself
✓ restart only this container if it crashes or hangs
✓ 1 guarded file(s): a bad change is put back within milliseconds
docker:shop-db-1 · fixes after one-tap approval
✗ does not change the application's code